छत्तीसगढ़ राज्य का बढ़ाया गौरव, 16वां आल इंडिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में DSP अंजली और DSP रमेश येरेवार की जोड़ी ने बैडमिंटन मिक्सड डबल में कांस्य पदक प्राप्त किया

हैदराबाद में आयोजित 16 आल इंडिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में डीएसपी अंजली और डीएसपी रमेश येरेवार की जोड़ी ने बैडमिंटन मिक्सड डबल में कांस्य पदक प्राप्त किया । इसके पुर्व इंस्पेक्टर प्रमिला मंडावी ने महिला सिंगल्स में रजत पदक प्राप्त किया । इस वर्ष भीं बैडमिंटन खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ ने पदक तालिका में स्थान बनाकर राज्य का गौरव बढ़ाया है ।

इस प्रतियोगिता में देश के समस्त राज्य की पुलिस और अर्धसैनिक बलों की टीम शामिल होती हैं, एनएसजी, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ, एसएसबी, रेल्वे इत्यादि टीम के बीच मैडल प्राप्त करना एक गौरव की बात हैं, जिसमे छत्तीसगढ़ की टीम ने मेहनत कर पदक टालिका में स्थान बनाया हैं ।