“पुष्पा 2”: नई-नवेली दुल्हन की तरह सजीं रश्मिका मंदाना

मुंबई ।  हाल में ही पुष्पा 2 के सेट से रश्मिका मंदाना की एक तस्वीर सामने आई है जो तेजी से वायरल हो रही है। सामने आई इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फैंस इसे देखकर और एक्साइटेड हो गए हैं। सामने आई इस तस्वीर में रश्मिका लाल साड़ी, मांग में सिंदूर और हेवी ज्वेलरी पहने नजर आ रही हैं।

READ MORE: ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर कैमरून बैनक्रॉफ्ट हादसे के शिकार

रश्मिका मंदाना का ये गेटअप ‘पुष्पा 2’ में नजर आने वाले शादी सीक्वेंस के लिए है। इससे साफ हो गया है कि श्रीवल्ली इस पार्ट में पुष्पा की हो जाएगी। ये फिल्म से रश्मिका का पहला लुक है, जो सामने आया है। फिल्म की कहानी अब यही से आगे बढ़ेगी। शादीशुदा जिंदगी के साथ पुष्पराज कैसे रूल करेगा ये आपको कहानी में देखने को मिलने वाला है, लेकिन कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स के साथ।