रायपुर,23 अक्टूबर । बारिश के बाद अब रायपुर में गुलाबी ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। रायपुर के आउटर में इसका एहसास हो रहा है। आज आसमान साफ है और कल भी साफ़ रहने की संभवना है। हालांकि चक्रवात ‘सीतरंग ‘ के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की संभावना बढ़ गई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बदलों की गैरमौजूदगी के चलते तापमान में गिरावट का दौर जारी है। प्रदेश में बीते सप्ताह से बारिश थम गया है। वहीं बादल साफ होने से तापमान में गिरावट हुई है। जिसके चलते ठंड का एहसास हो रहा है। रात के अलावा दिन के तापमान में भी गिरावट हुई है। आज भी सुबह से बादल साफ नजर आए।
राजधानी में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, साफ़ रहा आसमान…

