तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी नहीं खेलेगा IPL

नई दिल्ली । आईपीएल 2024 का सीजन शुरू होने में अब ज्यादा दिन का वक्त नहीं बचा है। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी आईपीएल के अगले सीजन में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। इस बीच आनन फानन में डीसी की ओर से उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया गया है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम में एक बार फिर से ऋषभ पंत की वापसी हो रही है। साफ कर दिया गया है कि पंत पूरी तरह से फिट हैं और इस सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे। इस बीच अभी इसका ऐलान नहीं किया गया है कि टीम की कमान फिर से ऋषभ पंत संभालेंगे या फिर डेविड वार्नर ही कप्तान रहेंगे, लेकिन माना तो यही जा रहा है कि पंत के आते ही उन्हें फिर से ये जिम्मेदारी दी जाएगी। इसका ऐलान होना बाकी है। इस बीच लुंगी एंगिडी आईपीएल के अगले सीजन से बाहर हो गए हैं। इसके साथ ही ये भी बता दिया गया है कि उनकी जगह ऑलराउंडर जेक फ्रेजर-मैकगर्क को टीम में शामिल किया है।