रिकवर विभिन्न कंपनियों के मोबाईल फोन की कीमत लगभग 40 लाख रूपये

रायपुर पुलिस ,22 अक्टूबर I गुम मोबाईल फोन की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध दिनेश सिन्हा को गुम मोबाईल फोन ढूंढ कर बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया था।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा आवेदकों द्वारा प्रस्तुत गुम मोबाईल फोन के आवेदनों पर गुम हुए मोबाईल फोन को ढूंढने का विशेष अभियान चलाया गया। एण्टी क्राईम एण्टी साईबर यूनिट की टीम द्वारा आवेदकों के गुम हुए कुल 151 नग मोबाईल फोन को रायपुर सहित अन्य जिलों सहित अन्य राज्यों महाराष्ट्र, उड़ीसा, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के अलग - अलग स्थानों से ढूंढ कर बरामद किया गया। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा कुल 151 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 40,00,000/- (चालीस लाख रूपये) बरामद कर आज दिनांक 22.10.2022 को मोबाईल फोन उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया। जिस पर मोबाईल फोन के स्वामियों द्वारा एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम सहित रायपुर पुलिस की भूरी - भूरी प्रशंसा कर धन्यवाद दिया गया। 

इसके पूर्व भी जनवरी 2022 से अगस्त 2022 तक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा आवेदकों के गुम हुए लगभग 80 लाख रूपये कीमत के कुल 410 नग मोबाईल फोन को रिकवर कर मोबाईल फोन स्वामियों को वितरित किया जा चुका है।