रायपुर,09 मार्च । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा तहसील अंतर्गत गड़दा के पास वाहन दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सभी मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
READ MORE: महतारी वंदन योजना : 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में पहली किश्त का अंतरण 10 मार्च को
मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा सभी घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है।


