बीजापुर। कलेक्टर अनुराग द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र (6)4 के तहत् प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अंतर्गत पोटाकेबिन में आग लगने से एक बच्ची की मौके पर मौत हो गई। मृतिका लिप्सा उईका के निकटतम वारिस उनके पिता आयतु उईका को 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
छत्तीसगढ़: प्राकृतिक आपदा से पीड़ित वारिस को 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

