नारी शक्ति वंदन महिला मैराथन का आयोजन किया गया

नारी शक्ति वंदन महिला मैराथन का आयोजन किया गया

March 4, 2024 Off By NN Express

महासमुंद  । मैराथन का आयोजन 4 मार्च को सुबह 7 बजे से पुलिस कंट्रोल थाना से तहसील कार्यालय होते हुए मिनी स्टेडियम महासमुंद में समापन किया गया। जिसमें महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू, महामंत्री गोपा साहू, मीना वर्मा, सुजाता विश्वनाथन, कौशल्या बंसल, शुभ्रा शर्मा, गिरिजा दास, लक्ष्मी साहू, अलका पुंज उपस्थित थीं। समाजिक संगठन, विभिन्न क्षेत्रों, विधाओं के महिलाओं, युवाओं, महिला नेत्रियों, महाविद्यालयीन छात्राओं, खिलाड़ियों ने दौड़ लगाई। खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया जिसमें 240 महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

 READ MORE: पेड़ पर चढ़ी छात्रा की गिरने से मौत

आयोजन में खेल एवम् युवा कल्याण विभाग, नगर पालिका, पुलिस विभाग का सहयोग रहा। मंच संचालन खेल अधिकारी, खेल एवम् युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे द्धारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में टिकेश्वर साहू, अभिषेक अंबिलकर, उदय मंडल, सागर यादव का सहयोग रहा। 

आयोजन के परिणाम – बालिका वर्ग में प्रथम स्थान में विजेता जोशी, द्वितीय राधिका दीवान, तृतीय सुरेखा ध्रुव ने प्राप्त किया। महिला वर्ग में – कमला पटेल प्रथम, सुलोचना यादव द्वितीय, पार्वती ध्रुव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उपस्थित अतिथियों ने प्रमाण पत्र, मोमेंटो देकर विजेताओं को सम्मानित किया।