Home / Entertainment / हार्परकॉलिन्स पब्लिशर्स इंडिया ने दुश्यंत श्रीधर की नई किताब ‘रामायणम् वॉल्यूम 2’ प्रकाशित की

हार्परकॉलिन्स पब्लिशर्स इंडिया ने दुश्यंत श्रीधर की नई किताब ‘रामायणम् वॉल्यूम 2’ प्रकाशित की

ख़बर शेयर करें:

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर, 2026: हार्परकॉलिन्स पब्लिशर्स इंडिया ने दुश्यंत श्रीधर की नई किताब ‘रामायणम् वॉल्यूम 2’ प्रकाशित की है। यह किताब रामायण की कालजयी कथा को आगे बढ़ाती है और इसमें महाकाव्य की समृद्ध कहानियों, गहन ज्ञान और भारतीय संस्कृति में इसके महत्व को सामने लाया गया है। भारतीय धर्मग्रंथों, संस्कृत साहित्य और भारतीय ज्ञान परंपरा के गहरे जानकार दुश्यंत श्रीधर ने अपने प्रवचनों, कहानी सुनाने की शैली और प्राचीन भारतीय ग्रंथों की व्याख्या के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया है।

‘रामायणम् वॉल्यूम 2’ में भारत के सबसे प्रिय महाकाव्यों में से एक की कथा को आगे बढ़ाया गया है। इसमें इसके पात्रों, आदर्शों और कालजयी शिक्षाओं को आज के पाठकों के लिए सहज अंदाज में पेश किया गया है। रोचक कहानी और महाकाव्य के आध्यात्मिक व दार्शनिक पहलुओं की गहरी समझ के साथ यह किताब पाठकों को धर्म, भक्ति, साहस और सच्चाई जैसे उन मूल्यों को फिर से जानने का अवसर देती है, जो पीढ़ियों से हमारा मार्गदर्शन करते आए हैं।लेखक दुश्यंत श्रीधर ने कहा, “भारतीय सभ्यता की मूल भावना उन धर्मग्रंथों में निहित है, जो हमारे ऋषियों ने हमें सौंपे हैं। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण भारतीय इतिहास का एक अहम् आधार है।

हार्परकॉलिन्स के लिए रामायणम् की दो वॉल्यूम वाली सीरीज़ लिखना मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है। पहले वॉल्यूम को दुनिया भर के पाठकों से भरपूर सराहना मिली और इसका अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में प्रकाशन हुआ। मुझे उम्मीद है कि दूसरे वॉल्यूम को भी पाठकों का उतना ही स्नेह और उत्साह मिलेगा।”हार्परकॉलिन्स पब्लिशर्स इंडिया के प्रकाशक सचिन शर्मा ने कहा, “दुश्यंत श्रीधर की ‘रामायणम्’ के पहले वॉल्यूम को मिली शानदार प्रतिक्रिया इस बात की पुष्टि करती है कि गहन अध्ययन और ज्ञान पर आधारित किताबें पाठकों से गहरा जुड़ाव बना सकती हैं। बहुप्रतीक्षित दूसरे वॉल्यूम के प्रकाशन के साथ इस महाकाव्य पर आधारित श्रृंखला अब अपने निष्कर्ष तक पहुँच रही है। हमें उम्मीद है कि यह वॉल्यूम भी पाठकों के दिलों में बिल्कुल वैसी ही विशेष जगह बनाएगा, जैसी पहले वॉल्यूम ने बनाई थी।”

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *