Home / Chhattisgarh / स्वाइन फ्लू के मरीजों की बढ़ रही संख्या, मेडिकल कॉलेज में बनाया गया 10 बेड का अलग वार्ड…

स्वाइन फ्लू के मरीजों की बढ़ रही संख्या, मेडिकल कॉलेज में बनाया गया 10 बेड का अलग वार्ड…

राजनांदगांव, 11 सितम्बर। मेडिकल कॉलेज में अब तक स्वाइल फ्लू के तीन मरीज सामने आए चुके हैं, जिसमें से एक की तबियत गंभीर होने पर आईसीयू में रखा गया हैं। स्वाइन फ्लू के संक्रमण को देखते हुए मेडिकल कालेज में दस बेड का अलग से वार्ड बनाया गया है, साथ ही गंभीर मरीजों के इलाज के लिए आईसीयू में भी बेड आरक्षित किए गए है।मेडिकल कालेज के अधीक्षक अतुल देशकर ने बताया कि स्वाइन फ्लू को लेकर डॉक्टरों को इलाज के लिए सख्त एहतियात बरतने कहा गया है। उन्होने बताया कि सर्दी व खासी से प्रभावित मरीज जो बेहद कमजोर है, उनका स्वाब लेकर जांच किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, स्टेशनपारा निवासी 24 वर्षीय युवक स्वाइन फ्लू की चपेट में आया है। उसे उपचार के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसके साथ ही पहले से स्वाइन फ्लू से पीड़ित शहर के एक बुजुर्ग की हालत नाजुक बनी हुई है, और वह मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में वेंटिलेटर पर उपचाररत है। गुरुवार को और मरीज सामने आया है। कोरोना के मरीज का प्रोटोकाल के तहत इलाज छुरिया निवासी 34 वर्षीय युवक की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे भी शासकीय मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। लगातार संक्रमण के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है ।

स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित मरीजों के परिजनों और उनके संपर्क में आए लोगों की जांच-पड़ताल कर रही है। संपर्क में आने वाले लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य अमला लोगों को कोविड और स्वाइन फ्लू के लक्षणों को लेकर जागरूक कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *