Home / Chhattisgarh / स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ प्रभारी बनाए जाने पर CM साय ने दी बधाई, बोले- संगठन और जनसेवा के संकल्प को मिलेगी मजबूती

स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ प्रभारी बनाए जाने पर CM साय ने दी बधाई, बोले- संगठन और जनसेवा के संकल्प को मिलेगी मजबूती

रायपुर। भाजपा की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर स्मृति ईरानी और नवनियुक्त सह-प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू को भी शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने पोस्ट में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने पर वह उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।

उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी का दीर्घकालिक राष्ट्रीय अनुभव, राष्ट्रसेवा और संगठन के प्रति समर्पण छत्तीसगढ़ में भाजपा के संगठन तथा जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा। सिद्धार्थ शम्भू को भी दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने पर सिद्धार्थ शम्भू को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ शम्भू की सक्रिय सहभागिता से संगठनात्मक कार्यों को और गति मिलेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय ने भाजपा की ओर से विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *