Home / Chhattisgarh / सेवानिवृत्ति पर उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा को दी गई भावभीनी विदाई, एसपी ने शॉल-श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

सेवानिवृत्ति पर उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा को दी गई भावभीनी विदाई, एसपी ने शॉल-श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें:

जांजगीर-चांपा, 30 सितम्बर। पुलिस विभाग में लंबे समय तक अनुशासन और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले थाना चांपा में पदस्थ उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा के सेवानिवृत्त होने पर 30 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर के सभा कक्ष में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

समारोह में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS ने उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारी के स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसपी ने कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और समर्पण का दायित्व है। लंबे समय तक निष्ठा और अनुशासन के साथ पुलिस विभाग में सेवाएं देना गौरव की बात है।

सेवानिवृत्ति के दिन ही मिला पेंशन अदायगी आदेश

उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा की सेवानिवृत्ति से जुड़ी आवश्यक विभागीय प्रक्रिया समय पर पूरी कराई गई। मुख्य लिपिक दिनेश शर्मा की सक्रियता और तत्परता के चलते सेवानिवृत्ति के दिन ही पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें पेंशन अदायगी आदेश प्रदान किया गया। इससे उन्हें पेंशन संबंधी लाभ समय पर उपलब्ध कराने की विभागीय तत्परता सामने आई।

विदाई समारोह में मुख्य लिपिक दिनेश शर्मा, रीडर-1 एएसआई अश्वनी राठौर, प्रधान आरक्षक देव रत्नाकर सहित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *