Home / Chhattisgarh / सिद्ध शक्ति देवी कालिका मंदिर में नवरात्रि पर्व की तैयारियाँ जोरों पर, ब्रह्म मुहूर्त में 3:45 बजे होगा दीप प्रज्वलन

सिद्ध शक्ति देवी कालिका मंदिर में नवरात्रि पर्व की तैयारियाँ जोरों पर, ब्रह्म मुहूर्त में 3:45 बजे होगा दीप प्रज्वलन

ख़बर शेयर करें:
  • पंडित शुभम महाराज विधि-विधान से करेंगे पूजा-अर्चना, समिति अध्यक्ष विजय सिन्हा ने दी जानकारी

बेमेतरा, 10 अक्टूबर। नगर के प्रसिद्ध सिद्ध शक्ति देवी कालिका मंदिर में शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियाँ जोरों पर चल रही हैं। माँ कालिका के दरबार को भव्य रूप से सजाने तथा श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने में मंदिर समिति जुटी हुई है। नवरात्रि पर्व को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।

नवरात्रि के पावन अवसर पर ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 3 बजकर 45 मिनट पर दीप प्रज्वलित किया जाएगा। इसके पश्चात पंडित शुभम महाराज के द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई जाएगी। माँ कालिका की आराधना के साथ नवरात्रि पर्व का शुभारंभ होगा और श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सिद्ध शक्ति देवी कालिका मंदिर बेमेतरा के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। नवरात्रि पर्व के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त माता रानी के दर्शन के लिए पहुँचते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना कर सकें।

विजय सिन्हा ने समस्त नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से नवरात्रि पर्व में शामिल होकर माँ कालिका का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि माँ कालिका की कृपा से नगर में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा सभी के जीवन में मंगल हो।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *