Home / Chhattisgarh / सक्ती में विजयादशमी पर शस्त्र पूजा: कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने की पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि की कामना

सक्ती में विजयादशमी पर शस्त्र पूजा: कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने की पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि की कामना

ख़बर शेयर करें:

सक्ती, 20 अक्टूबर 2026। विजयादशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर मंगलवार को रक्षित केंद्र सक्ती में पारंपरिक रीति-रिवाजों और विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर जयश्री जैन और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने शस्त्रों की पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली, शांति और सुरक्षा की मंगलकामना की।

शस्त्र पूजा कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भुवनेश्वरी पैकरा भी शामिल हुए। सभी अधिकारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा नागरिकों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इसी संदेश के साथ आयोजित शस्त्र पूजा में पुलिस अधिकारियों ने कर्तव्यनिष्ठा, जनसेवा और समाज की सुरक्षा का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि शस्त्र पूजा भारतीय संस्कृति में शक्ति, साहस और धर्म की रक्षा का प्रतीक मानी जाती है।

इस अवसर पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारा, प्रेम, सद्भाव और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक उमेश राय, सक्ती थाना प्रभारी लखन पटेल सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *