Home / Chhattisgarh / सक्ती में ऑपरेशन ‘बॉज’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजे गए जेल

सक्ती में ऑपरेशन ‘बॉज’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजे गए जेल

ख़बर शेयर करें:

सक्ती, 23 अक्टूबर। जिले में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। ऑपरेशन ‘बॉज’ के तहत सक्ती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन और स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजने का आदेश मिलने के बाद उन्हें जेल दाखिल कराया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में जिलेभर में स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रेंज कार्यालय के निर्देश पर संचालित ऑपरेशन ‘बॉज’ के तहत पुलिस लगातार फरार वारंटियों की पतासाजी कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित कर रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस ने 23 अक्टूबर 2026 को तीन स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार वारंटियों में रामलाल राठौर (42 वर्ष), पिता मोहित राम राठौर, निवासी मेन रोड नंदौर कला, थाना सक्ती, राजेंद्र सिदार (28 वर्ष), पिता मधु सिदार, निवासी बुधवारी बाजार सक्ती और फिरोज कुमार सिदार (27 वर्ष), पिता बिहारी लाल, निवासी बैला चुआ, थाना सक्ती शामिल हैं।

पुलिस ने तीनों स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय द्वारा जेल दाखिल किए जाने का आदेश दिए जाने पर तीनों को जेल भेज दिया गया।

सक्ती पुलिस के अनुसार ऑपरेशन ‘बॉज’ के तहत लंबे समय से फरार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य न्यायालयीन आदेशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना और जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। ऐसे व्यक्तियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा, जिनके खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट जारी किए गए हैं।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *