Home / Uncategorized / शिकायत पड़ी भारी, BEO-ABEO अटैच BRC पर गिरी गाज…

शिकायत पड़ी भारी, BEO-ABEO अटैच BRC पर गिरी गाज…

जशपुर,10 सितंबर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड में शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। शिक्षकों की शिकायतों के आधार पर जिला कलेक्टर रोहित व्यास ने बीईओ और एबीईओ को ऑफिस अटैच कर दिया है, जबकि बीआरसी को निलंबित कर दिया गया है। तीनों अधिकारियों पर कथित आर्थिक शोषण, मानसिक प्रताड़ना, पद के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप लगे थे। कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। मामला जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड शिक्षा विभाग का है, जहां शिक्षकों की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

फरसाबहार में पदस्थ बीईओ दुर्गेश देवांगन को जिला पंचायत कार्यालय और एबीईओ (ABEO) रविंद्र साय पैंकरा को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच किया गया है। वहीं, बीआरसी देवेंद्र सिंह को निलंबित करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पत्थलगांव भेजा गया है। बताया जा रहा है कि तीनों अधिकारियों के खिलाफ शिक्षकों की ओर से कथित आर्थिक शोषण, मानसिक प्रताड़ना, पद के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार सहित कई गंभीर शिकायतें सामने आई थीं।

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर रोहित व्यास ने कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद शिक्षा विभाग में यह कार्रवाई की गई। फरसाबहार विकासखंड शिक्षा विभाग के एक ही कार्यालय से जुड़े तीन अधिकारियों पर हुई इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *