Home / Chhattisgarh / विश्व हृदय दिवस पर CPR एवं हृदयाघात जागरूकता कार्यशाला आयोजित

विश्व हृदय दिवस पर CPR एवं हृदयाघात जागरूकता कार्यशाला आयोजित

ख़बर शेयर करें:
  • वेल विशर फाउंडेशन के द्वारा महावीर बाल संस्कार केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए न्यूवोको सीमेंट प्लांट के विशेषज्ञ चिकित्सक

जांजगीर चांपा। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर वेल विशर फाउंडेशन द्वारा महावीर बाल संस्कार स्कूल में हृदयाघात एवं CPR जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में न्यूवोको सीमेंट प्लांट आरसमेटा के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. विवेक राव ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए दुर्घटना अथवा किसी आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) के बारे में बताया। उन्होंने हृदयाघात के प्रमुख लक्षणों, समय पर पहचान तथा आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।

नारायण सिंह चरण एवं नारायण दास गुप्ता ने विद्यार्थियों को CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) के महत्व और इसे सही तरीके से करने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने डेमो के माध्यम से CPR की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया, जिससे विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति में आवश्यक कदम उठाने की जानकारी मिल सके।

इस अवसर पर वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष आविनाश सिंह ने कहा कि “सही समय पर उठाया गया सही कदम किसी की जिंदगी बचा सकता है। इसलिए स्वयं जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।” कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में हृदय स्वास्थ्य, प्राथमिक उपचार और CPR के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं सही कदम उठाने के लिए उन्हें तैयार करना रहा।


महावीर स्कूल के शिक्षक ओ पी देवांगन सर वेल विशर फाउंडेशन के कार्यो की सहराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा लगातार क्षेत्र में विभिन्न विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम करते रहते है जिससे समाज में सतर्कता व सुरक्षा फैलती है। कार्यक्रम में वेल विशर फाउंडेशन के सचिव चिराग शर्मा ने कहा कि संस्था पहले भी स्वास्थ्य संबंधी शिविर शिविर जैसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर , निःशुल्क आंख दांत जांच शिविर, कोरोना काल में वैक्सीनेशन कैंप, रक्तदान शिविर, जैसे विभिन्न तरह के शिविर और जागरूकता कार्यक्रम करते रहती है जिस से समाज को सहयोग किया जा सके, संस्था विगत 10 वर्षों से गांव शहर सभी जगह अपने सीमित संसाधनों के साथ जनहित के कार्यों में लगातार लगी हुई है, कार्यक्रम का संचालन वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह व चिराग शर्मा ने किया, एवं आभार प्रदर्शन वेल विशर फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य सतीश मानिकपुरी व महावीर बाल संस्कार केंद्र के शिक्षक अतुल शर्मा ने किया, कार्यक्रम में महावीर स्कूल की स्टाफ श्रीमती शकुंतला द्विवेदी, श्रीमती सविता वर्मा, श्रीमती संतोषी यादव एवं समस्त स्टाफ का भी भरपूर सहयोग रहा

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *