Home / Sports / रोहित शर्मा का डिप्टी नहीं बनना चाहते जसप्रीत बुमराह, ठुकराया मुंबई इंडियंस का ऑफर

रोहित शर्मा का डिप्टी नहीं बनना चाहते जसप्रीत बुमराह, ठुकराया मुंबई इंडियंस का ऑफर

ख़बर शेयर करें:

Jasprit Bumrah: बीते शुक्रवार मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के लिए अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है. नीता अंबानी की स्वामित्व वाली इस फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर रोहित शर्मा पर भरोसा जताते हुए उन्हें टीम की कमान सौंपी है.

इस बीच जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) द्वारा टीम का उप-कप्तान बनने के प्रस्ताव को ठुकरा देने की खबर ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इस भूमिका की ज़िम्मेदारी नहीं लेना चाहता था.रोहित शर्मा का डिप्टी नहीं बनना चाहते Jasprit Bumrahदरअस…

Jasprit Bumrah: बीते शुक्रवार मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के लिए अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है. नीता अंबानी की स्वामित्व वाली इस फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर रोहित शर्मा पर भरोसा जताते हुए उन्हें टीम की कमान सौंपी है. इस बीच जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) द्वारा टीम का उप-कप्तान बनने के प्रस्ताव को ठुकरा देने की खबर ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इस भूमिका की ज़िम्मेदारी नहीं लेना चाहता था.

दरअसल, हाल ही में मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के सामने टीम का उपकप्तान बनने का ऑफर रखा था. लेकिन उन्होंने टीम की प्रस्ताव को ठुकरा दिया. इंडिया टुडे के हवाले से आई खबर के अनुसार, 32 वर्षीय इस तेज गेंदबाज को कप्तानी के पद के लिए नजरअंदाज करने के बाद मुंबई ने अक्टूबर के पहले हफ्ते में उनसे उप-कप्तानी को लेकर बातचीत करते हुए उन्हें टीम का उपकप्तान बनने का ऑफर दिया. लेकिन जसप्रीत बुमराह ने इसको नकारते हुए एक गेंदबाज के तौर पर टीम का हिस्सा बने रहने का फैसला किया.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *