Home / Entertainment / ‘राणाबाली’ में दिखेगी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की अनकही कहानी, दमदार टीजर हुआ रिलीज

‘राणाबाली’ में दिखेगी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की अनकही कहानी, दमदार टीजर हुआ रिलीज

‘राणाबाली’ की दमदार कास्ट में हॉलीवुड स्टार अर्नोल्ड वॉस्लू एक अत्याचारी अंग्रेज की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं विजय देवरकोंडा रायालसीमा की धरती से उठे एक तेलुगु शख्स ‘राणाबाली’ का किरदार निभा रहे हैं। जबकि, रश्मिका मंदाना फिल्म में उनकी पत्नी और उनके संघर्ष की साथी का किरदार निभा रही हैं!

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘राणाबाली’ खुद को साल की सबसे बड़ी ही नहीं बल्कि मच अवेटेड फिल्म के रूप में सेट कर चुकी है। फिल्म को माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा बनाया जा रहा है, जिसमें ऑन- और ऑफ-स्क्रीन बेहद पसंद की जाने वाली विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक कभी न कही गई ऐतिहासिक गाथा पेश करने जा रही है। ऐसे में अब आखिरकार मेकर्स ने लंबे इंतज़ार के बाद, फिल्म का दमदार टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर में उस पल को पेश किया गया है जिसे पीढ़ियों तक सामने आने का मौका नहीं मिला था।

मद्रास में 1876-1878 के समय एक ऐसा अकाल आया था, जिसने दक्षिण भारत से लेकर पश्चिम भारत रहने वाले लोगों की जिंदगियां बुरी तरह प्रभावित की थी। कहा जाता है कि उस समय करीब 55 लाख से 82 लाख लोगों की जान चली गई थी। बुरी तरह प्रभावित करने वाली अकाल की स्थिति, कोलोनियल एक्सपोर्ट पॉलिसीज के साथ न के बराबर इंतजामों की वजह से बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जान गंवाईं थी। समय के साथ भले ही अकाल खत्म हो गया लेकिन इसका असर लंबे समय तक कई पीढ़ियों पर हुआ। भारत एक देश होने के बावजूद उस दौर में बंट गया था, देश में रहने वाले लोग प्रताड़ित हो रहे थे। भुलाया जा चुका यह इतिहास देश का एक ऐसा इतिहास है जिसे काली सिहाई से लिखा गया था। फिल्म इसी कहानी अनकही कहानी को देश के सामने लाने वाली है, जिसमें देश के तमाम मुश्किलों के बावजूद फिर उठ खड़े होने की झलक है।

https://www.instagram.com/reel/DdEDDsHz1QJ/?stkn=M2V6aTM1dmN5dnRn

https://www.instagram.com/reel/DdEDDsHz1QJ/?stkn=M2V6aTM1dmN5dnRn

पीढ़ी-दर-पीढ़ी, भारत ने अपनी ताकत को फिर हासिल किया और इस दौरान जो लोग खड़े हुए इन्हीं लोगों में से एक थे लीजेंड ‘राणाबाली’। मेकर्स ने अब ‘राणाबाली’ का टीज़र रिलीज़ कर दिया है, और इस तरह से भारत के इतिहास के सबसे बुरे दौर में से एक की यह कहानी अब फिल्म के रूप में स्क्रीन पर आने के लिए तैयार है। फ़िल्म रायलसीमा की संस्कृति, लैंडस्केप, और एक्सेंट को एक अनोखे लेवल की ऑथेंटिसिटी के साथ पेश करने का वादा करती है। इस तरह से यह तेलुगु सिनेमा में रायलसीमा की अब तक की सबसे असली झलक पेश करने वाली फिल्म में से एक बन गई है।

फिल्म का टीजर जितना रोमांचक और दिलचस्प नज़र आ रहा है, उतना ही विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की मच अवेटेड जोड़ी को एक पीरियड एपिक की बिल्कुल नई दुनिया के साथ देखना दिलचस्प होने वाला है। फिल्म में यह खूबसूरत जोड़ी सिर्फ एक जानी-पहचानी ऑन-स्क्रीन जोड़ी के रूप में अपनी वापसी नहीं कर रही है बल्कि विजय और रश्मिका दर्शकों को ‘राणाबाली’ की दुनिया में गहराई से ले जा रहे है। उनके किरदारों ने उस समय की दुनिया में जान फूंकी है। फिल्म की।मेकिंग के दौरान डायरेक्टर ने इसकी हर एक बात पर बारीकी से ध्यान दिया है, जिससे कहानी अपने दौर को खूबसूरती से दिखाती है। ‘द ममी’ के अर्नोल्ड वोसलू इसमें सर थियोडोर हेक्टर की भूमिका में हैं। जबकि, नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना ‘जायम्मा’ के किरदार में हैं।

अजय-अतुल के रोंगटे खड़े कर देने वाले म्यूजिक ने ‘राणाबाली’ के टीज़र को जोश से भर दिया है। यह मशहूर संगीतकार जोड़ी रामायण और छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए म्यूजिक देने के लिए जानी जाती है। कहना गलत नहीं होगा कि गाना सिनेमा और म्यूजिक की दुनिया में एक बड़ा असर छोड़ने वाला है।

‘राणाबाली’ असल में हमेशा से अच्छाई और बुराई के बीच चलती आ रही लड़ाई की एक साहसी कहानी है। यह फिल्म अपने थीम में दशहरा की भावना लिए हुए है, और इस तरह से यह अच्छाई की बुराई पर जीत की झलक दिखाती है। छुट्टि के मौके को और खास बनाने के लिए, मेकर्स ने इस फ़िल्म को दशहरा से ठीक पहले वाले हफ्ते में रिलीज़ करने का फ़ैसला लिया है। इसके पीछे की वजह यह है कि दुनिया भर के दर्शकों को त्योहार के मौसम में जश्न मनाने के लिए एक और वजह दी जा सके, जो कि राणाबाली का बेहतरीन सिनेमैटिक अनुभव होगा।

राणाबाली को राहुल संकृत्यायन के डायरेक्शन में बनाया गया है। बतौर लीड विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी इस फिल्म में एक बार फिर साथ नजर आने वाली है। फिल्म में दोनों बिल्कुल अलग और कभी न देखे गए अवतार में नजर आने वाले हैं, जो कि बिल्कुल नया और ज्यादा रॉ है। बड़े प्रोडक्शन स्केल, इंटेंस कहानी और अजय–अतुल के शानदार म्यूजिक के साथ ‘राणाबाली’ अक्टूबर 2026 में फेस्टिव सीजन की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *