Home / Chhattisgarh / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

ख़बर शेयर करें:

रायपुर,31 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार को दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। स्वर्गीय कोर्सेवाड़ा का अंतिम संस्कार दोपहर 2 बजे उनके गृहग्राम भेण्ड्रा, विकासखंड गुंडरदेही, जिला बालोद में किया जाएगा। मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे ग्राम भेण्ड्रा पहुंचेंगे और दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर शनिवार सुबह 8.30 बजे विमान से रायपुर एयरपोर्ट लाया जाएगा। इसके बाद सुबह 10.15 बजे पार्थिव शरीर भिलाई स्थित उनके शासकीय आवास पहुंचेगा, जहां सुबह 11 बजे तक आमजन और शुभचिंतक अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे।

इसके बाद सुबह 11.30 बजे पार्थिव शरीर दुर्ग के जवाहर नगर ले जाया जाएगा। वहां दोपहर 12.30 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके पश्चात पार्थिव शरीर उनके गृहग्राम भेण्ड्रा के लिए रवाना होगा और दोपहर 1 बजे गांव पहुंचेगा। दोपहर 2 बजे पूरे राजकीय एवं सामाजिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

डोमनलाल कोर्सेवाड़ा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। वे वर्ष 2008 में पहली बार अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद वर्ष 2023 में दूसरी बार इसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। वे अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी रहे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *