Home / Madhya Pradesh / भाजपा नेत्री का घर पर मिला शव, बदबू आने पर पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस; पति की मौत के बाद अकेली रहती थी

भाजपा नेत्री का घर पर मिला शव, बदबू आने पर पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस; पति की मौत के बाद अकेली रहती थी

ख़बर शेयर करें:

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां भाजपा नेत्री का घर पर शव मिला है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद घर पर अकेली रहती थी। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

यह पूरा मामला नेपानगर के भवानी नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेत्री भारती ठाकुर का शव घर पर मिला। पिछले कुछ दिनों से घर से बदबू आने के कारण पड़ोसियों ने थाने में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई। शव में कीड़े पड़ जाने और देर रात पोस्टमार्टम की व्यवस्था नहीं होने के चलते पुलिस ने महिला के शव को घटनास्थल पर ही छोड़ दिया। सुरक्षा की दृष्टि से जवान तैनात किया गया।

आज सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मृतिका भारती ठाकुर अपने पति की मौत के बाद से घर पर अकेली ही रहती थी। भारती ठाकुर की हत्या हुई या आत्महत्या, शव कितने दिन पुराना है, किसने इस वारदात को अंजाम दिया, इन तमाम सवालों से अभी भी पर्दा नहीं उठा है। न ही इस मामले में किसी पुलिस अधिकारी का कोई बयान सामने आया है। फिलहाल नेपानगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पूछताछ और पीएम रिपोर्ट के बाद मामले का खुलासा हो सकता है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *