Home / Chhattisgarh / बाल विवाह मुक्त कोरबा बनाने सामूहिक प्रयास जरूरी : सीईओ प्रतीक जैन

बाल विवाह मुक्त कोरबा बनाने सामूहिक प्रयास जरूरी : सीईओ प्रतीक जैन

ख़बर शेयर करें:
  • 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएं, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ

कोरबा/26 नवंबर 2026/ बाल विवाह की रोकथाम एवं बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन ने जिलेवासियों से सामूहिक सहभागिता की अपील की है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह कानूनी अपराध होने के साथ ही बच्चों के शारीरिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास में बाधक है।

बाल विवाह मुक्त भारत एवं बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन सभाओं में बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ बाल विवाह नहीं करने और इसका विरोध करने की शपथ दिलाई जाएगी।

जैन ने ग्रामीणों एवं समाज के सभी वर्गों से ग्राम सभाओं में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा कोरबा जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *