Home / Chhattisgarh / बलौदाबाजार में 15 साल से लिव-इन में रह रही महिला का मिला शव, 70 वर्षीय साथी से पुलिस कर रही पूछताछ

बलौदाबाजार में 15 साल से लिव-इन में रह रही महिला का मिला शव, 70 वर्षीय साथी से पुलिस कर रही पूछताछ

ख़बर शेयर करें:

बलौदाबाजार, 12 नवंबर । छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रवान में किराए के मकान से 50 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला पिछले 14-15 वर्षों से 70 वर्षीय धनसाय विश्वकर्मा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस महिला के साथी धनसाय विश्वकर्मा से पूछताछ कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार 12 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे ग्राम रवान स्थित किराए के मकान में महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान रेवती जायसवाल (50 वर्ष) के रूप में हुई है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि 11 नवंबर की रात करीब 11 बजे रेवती जायसवाल और धनसाय विश्वकर्मा दोनों शराब के नशे में थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और मारपीट भी हुई थी। इसके बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर पंचनामा की कार्रवाई की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद के बाद महिला की मौत मारपीट के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *