Home / Chhattisgarh / प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से निशा को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से निशा को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

अम्बिकापुर, 23 सितम्बर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता का माध्यम बन रही है। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कतकालो की निशा को पहली गर्भावस्था के दौरान योजना का लाभ मिला। आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से योजना की जानकारी मिलने के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें कुल 5 हजार रुपये की सहायता दो किस्तों में प्राप्त हुई।

निशा ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान मिली आर्थिक सहायता से उन्हें खान-पान, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत हुई। पौष्टिक आहार की व्यवस्था करने के साथ ही वह अपने स्वास्थ्य और गर्भस्थ शिशु की सेहत का बेहतर ध्यान रख सकीं।

उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पहली बार गर्भवती होने पर आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से उन्हें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी मिली। योजना के तहत मिली राशि उनके लिए इस महत्वपूर्ण समय में काफी उपयोगी साबित हुई। निशा के अनुसार, आर्थिक सहायता से गर्भावस्था के दौरान पोषण और स्वास्थ्य देखभाल पर ध्यान देने में मदद मिली।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पात्र गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पात्र महिलाओं को योजना की जानकारी देने के साथ उन्हें लाभ से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

निशा की कहानी बताती है कि मातृत्व के महत्वपूर्ण समय में मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए राहत का माध्यम बन सकती है। योजना का लाभ मिलने पर निशा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *