Home / Chhattisgarh / पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 नवंबर को जांजगीर-चांपा दौरे पर, कुर्मी महासम्मेलन में होंगे शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 नवंबर को जांजगीर-चांपा दौरे पर, कुर्मी महासम्मेलन में होंगे शामिल

ख़बर शेयर करें:
  • यादव समाज भवन का करेंगे लोकार्पण, शहीद राजेंद्र कश्यप की प्रतिमा का भी करेंगे अनावरण

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल 5 नवंबर 2026 को जांजगीर-चांपा जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में आयोजित सामाजिक सम्मेलनों, विकास कार्यों के लोकार्पण और प्रतिमा अनावरण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 नवंबर को दोपहर 1 बजे पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोसला पहुंचेंगे। यहां वे आयोजित कुर्मी एकता महासम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे खरौद पहुंचकर 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित यादव समाज भवन का लोकार्पण करेंगे। इस भवन के निर्माण की स्वीकृति भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदान की थी।

इसके बाद दोपहर 3 बजे उनका नवागढ़ आगमन होगा, जहां वे शहीद राजेंद्र कश्यप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों में उत्साह का माहौल है। आयोजकों द्वारा कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *