Home / Chhattisgarh / निरीक्षक पारस पटेल की उत्कृष्ट विवेचना से दोहरे हत्याकांड के आरोपी को दो बार आजीवन कारावास

निरीक्षक पारस पटेल की उत्कृष्ट विवेचना से दोहरे हत्याकांड के आरोपी को दो बार आजीवन कारावास

ख़बर शेयर करें:
  • कीटनाशक मिली शराब पिलाकर की थी दो लोगों की हत्या, 19 गवाहों और वैज्ञानिक साक्ष्यों से न्यायालय में साबित हुआ अपराध

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भठली में कीटनाशक मिली शराब पिलाकर दो लोगों की हत्या करने के मामले में न्यायालय ने आरोपी को दो बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस मामले में तत्कालीन TI निरीक्षक पारस पटेल द्वारा की गई प्रभावी विवेचना और पुख्ता साक्ष्य संकलन के चलते आरोपी को कठोर सजा दिलाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 6 मार्च 2025 की है। शराब बिक्री को लेकर सुंदरलाल कुर्रे का आरोपी के साथ विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने देशी शराब की एक शीशी में कीटनाशक मिलाकर सुंदरलाल के घर पहुंचाई। सुंदरलाल ने शराब पीने से मना कर दिया, जिसके बाद आरोपी ने वहां मौजूद सीताराम लहरे और रोहित कुमार तेंदुलकर को वह शराब दे दी। जहरीली शराब पीने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन TI निरीक्षक पारस पटेल ने सूक्ष्मता से विवेचना करते हुए महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। विवेचना के दौरान कीटनाशक का डिब्बा, एफएसएल रिपोर्ट सहित अन्य वैज्ञानिक एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य संकलित किए गए। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

न्यायालय में अभियोजन पक्ष की ओर से 19 गवाहों के बयान और वैज्ञानिक साक्ष्य पेश किए गए। इनके आधार पर आरोपी के विरुद्ध अपराध संदेह से परे प्रमाणित हुआ। इसके परिणामस्वरूप न्यायालय ने दोहरे हत्याकांड के आरोपी को दो बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

इस मामले में निरीक्षक पारस पटेल की उत्कृष्ट विवेचना, सटीक साक्ष्य संकलन और प्रभावी पुलिस कार्रवाई को महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *