Home / Chhattisgarh / CG NEWS : नहर में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…

CG NEWS : नहर में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…

सक्ती,15 सितंबर। सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बरदुली तुमीडीह नहर माइनर में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।बताया जा रहा है कि नहर में लाश मिलने की खबर जैसे ही आसपास के ग्रामीणों तक पहुंची, बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

लाश को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।इधर घटना की सूचना मिलते ही जैजैपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की मौजूदगी में लाश को नहर से बाहर निकालने और मृतक की पहचान करने की कार्रवाई की जा रही है।फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। आखिर यह व्यक्ति कौन है और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *