दुर्ग। 26 नवंबर 2026 देश के जाने-माने गांधीवादी विचारक, संविधान विशेषज्ञ, लेखक और छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन हो गया है. उन्होंने बीती रात अंतिम सांस ली, जिसके बाद उनके पार्थिव देह को भिलाई के बीएम शाह अस्पताल में रखा गया है. विदेश में रहने वाली उनकी बेटी के आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा.
बता दें कि करीबन महीनेभर पहले से कनक तिवारी से जुड़े लोगों को उनके स्वास्थ्य की चिंता होने लगी थी. सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले कनक तिवारी का उनके प्रशंसक बाकायदा हाल-चाल जानने का प्रयास कर रहे थे. देवप्रिय अवस्थी ने 13 नवंबर को लिखा था कि आपका आखिरी पोस्ट देखे कल एक महीना हो गया. कृपया तेजस से कहकर स्वास्थ्य के बारे में अद्यतन जानकारी दें.
इसके पहले कनक तिवारी ने 5 सितंबर को अपने फेसबुक पोस्ट में बताया था कि वे पांचवीं बार आईसीयू में भर्ती हुए. अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उन्होंने 19 सितंबर को फेसबुक पोस्ट किया था, जिसमें अपने मोहल्ले पद्मनाभपुर में गणेश उत्सव के अवसर पर सार्वजनिक रूप से अभिनंदन किए जाने का जिक्र किया था.







