रायपुर, 26 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में भारतीय भागीदारी अधिनियम में संशोधन को लेकर राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। इसी सिलसिले में गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विधेयक में प्रस्तावित संशोधनों के अनुमोदन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने विधेयक के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया और प्रस्तावित संशोधन के संबंध में अपनी राय रखी।
बैठक में मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव सुबोध कुमार सिंह, विधि एवं विधायी विभाग के प्रमुख सचिव मनीष कुमार ठाकुर, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. रोहित यादव और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।






