मुंबई : भारत के मशहूर ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा अपने पॉडकास्ट ‘गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज’ के नए सीजन के साथ वापस आ गए हैं। इस सीरीज में मशहूर सिंगर्स, कंपोजर्स और म्यूजिक के दिग्गज अपनी क्रिएटिव जर्नी, इंस्पिरेशन और उन अनसुनी कहानियों के बारे में बात करते हैं, जिन्होंने कई पीढ़ियों के म्यूजिक को यादगार बनाया है। इस बार के लेटेस्ट एपिसोड में समीर अंजान नजर आए।
समीर अनजान हिंदी सिनेमा की दुनिया में मौजूद वो नाम हैं, जिन्होंने सबसे ज़्यादा फ़िल्मी गाने लिखने का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। बता दें कि वो इंडस्ट्री में मौजूद सब जाने माने गीतकारों में से एक हैं। लंबे समय से साउंडट्रैक लिखने वाले समीर का इंडस्ट्री के बदलते रंग रूप पर रखा जाने वाला राय बेहद अहम और मायने रखता है। ऐसे में शो पर हुई बातचीत के दौरान उन्होंने इंडस्ट्री के मौजूदा हालत पर रोशनी डाली और कहा, ” नए आर्टिस्ट्स के साथ क्या हो रहा है? उन्हें बहुत सारे मौके मिले। हमारे पास एक अरिजीत सिंह थे, लेकिन वे इतने थक गए कि उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी। हम वही मोनोटोनस गाने बार-बार सुनते रहते हैं, लगातार रिपीटिशन के साथ। हर गाना एक जैसा लगता है। अरिजीत को समझ आ गया था कि अगर वे इसे और लंबे समय तक करते रहे, तो वे मोनोटोनस बन जाएंगे। उन्हें वैरायटी वाले गाने नहीं मिल रहे थे; वे उनकी सिंगिंग स्टाइल के हिसाब से बनाए जा रहे थे। उनके बाद के सारे नए सिंगर्स भी उसी स्टाइल में गाते रहे। पिछली जनरेशन में, जब हमारे पास उदित नारायण और बाकी लोग थे, तब म्यूज़िक में कितनी वैरायटी थी! आजकल, हमारे पास वो नहीं है। यही वजह है कि इस लाइन में हर समझदार इंसान आखिरकार इसे छोड़ देगा।”
गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज’ के जरिए कोमल नाहटा भारतीय सिनेमा और म्यूजिक से जुड़ी बातचीत को एक नए अंदाज में सामने ला रहे हैं। ‘गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज’ के लेटेस्ट एपिसोड को यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।







