Home / Chhattisgarh / गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारा पहुंचे विधायक व्यास कश्यप, समाजजनों को दी शुभकामनाएं

गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारा पहुंचे विधायक व्यास कश्यप, समाजजनों को दी शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें:

जांजगीर-चांपा, 24 नवंबर। गुरु नानक देव की जयंती एवं प्रकाश पर्व के अवसर पर 24 नवंबर को जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के विधायक व्यास कश्यप नैला स्थित गुरुद्वारा भवन पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु नानक देव के समक्ष मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और सिख समाज सहित समस्त समाजजनों को प्रकाश पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि गुरु नानक देव प्रेम, भाईचारे, समानता और मानवता के प्रतीक थे। उन्होंने सदैव समाज को शांति, सद्भाव और आपसी एकता का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक बेहतर और समरस समाज का निर्माण किया जा सकता है। प्रकाश पर्व के अवसर पर हम सभी को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।

इस दौरान समाजजनों ने विधायक व्यास कश्यप सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों का स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में नगर पालिका जांजगीर-नैला के पार्षद एवं कांग्रेस नेता अरमान खान, पूरन शीतलानी, गोपाल बजाज, रवि शीतलानी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *