Home / Chhattisgarh / खुंटाघाट जलाशय के पास पहली बार दिखा दुर्लभ रंग का कछुआ, किसान ने सुरक्षित जलाशय में छोड़ा

खुंटाघाट जलाशय के पास पहली बार दिखा दुर्लभ रंग का कछुआ, किसान ने सुरक्षित जलाशय में छोड़ा

ख़बर शेयर करें:

सुरेंद्र ठाकुर,पाली,24 नवंबर 2026। खुंटाघाट जलाशय से लगे गांवों में इन दिनों जलाशय में रहने वाले विभिन्न प्रकार के जीव-जंतुओं के दिखाई देने का सिलसिला बना रहता है। इसी क्रम में आसपास के क्षेत्र में पहली बार दुर्लभ रंग का कछुआ दिखाई देने से लोगों में कौतूहल का माहौल बन गया। कछुए को एक किसान ने देखा और उसकी पहचान के बाद उसे सुरक्षित तरीके से वापस खुंटाघाट जलाशय में छोड़ दिया।

खुंटाघाट जलाशय के नजदीक होने के कारण जलाशय का पानी आसपास के गांवों एवं तालाबों तक पहुंचता है। इसके चलते समय-समय पर जलाशय में रहने वाले कई प्रकार के जलीय जीव आबादी वाले क्षेत्रों के आसपास भी दिखाई देते हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार बड़े मगरमच्छ भी जलाशय से निकलकर गांवों तक पहुंच चुके हैं। ऐसे मामलों में वन विभाग की टीम के सहयोग से मगरमच्छों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर दोबारा जलाशय में छोड़ा जाता रहा है।

खुंटाघाट जलाशय से लगे परसदा, बपापुती, शिवपुर, पोलमी और सरगबुदिया सहित कई गांव आबादी वाले क्षेत्र हैं। जलाशय के समीप होने के कारण इन गांवों में समय-समय पर पानी में रहने वाले विभिन्न प्रकार के जीव-जंतुओं की मौजूदगी देखने को मिलती है। दुर्लभ रंग के कछुए के दिखाई देने की घटना ने एक बार फिर क्षेत्र की जैव विविधता और जलाशय के आसपास मौजूद जलीय जीवों की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *