Home / Chhattisgarh / कोरबा में बेटे की मौत के सदमे में मां ने की आत्महत्या, घर में फंदे पर लटका मिला शव

कोरबा में बेटे की मौत के सदमे में मां ने की आत्महत्या, घर में फंदे पर लटका मिला शव

ख़बर शेयर करें:

कोरबा, 11 नवंबर। शहर के पुरानी बस्ती स्थित रानी रोड क्षेत्र में आज सुबह एक 50 वर्षीय महिला का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। मृतका की पहचान गीता तंवर उर्फ गीता बाई कंवर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गीता तंवर रानी रोड क्षेत्र में रहती थीं। बताया जा रहा है कि उन्होंने घर के सामने वाले कमरे में साड़ी से फंदा लगा लिया। आज सुबह से ही काफी देर तक घर में कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा, जहां महिला का शव फंदे पर लटका मिला। इसके बाद तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।

परिजनों और पड़ोसियों के मुताबिक, करीब दो साल पहले महिला के बेटे की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से वह अकेली रह रही थीं और बेटे को याद कर अक्सर दुखी रहती थीं। दीपावली के दौरान भी उन्होंने बेटे के बिना घर सूना लगने और अपनी परेशानी का जिक्र किया था। परिजन बेटे की मौत के सदमे को इस घटना की वजह मान रहे हैं।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि रानी रोड क्षेत्र में महिला की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि महिला के बेटे की करीब दो साल पहले मौत हो गई थी और इसके बाद से वह अकेली रह रही थीं।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *