Home / Chhattisgarh / कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव बनीं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, संभाली नई जिम्मेदारी

कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव बनीं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, संभाली नई जिम्मेदारी

कोरबा, 13 सितम्बर 2026। जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष शर्मा के उच्च न्यायालय, बिलासपुर में न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत होने के बाद कोरबा जिला न्यायालय में रिक्त हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद की जिम्मेदारी परिवार न्यायाधीश नीता यादव को सौंपी गई है।

मुख्य न्यायाधीश के. आर. महापात्र के आदेश के तहत नीता यादव को कोरबा में ही प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर नवीन दायित्व दिया गया है। उन्होंने अपने नए पद का प्रभार ग्रहण कर लिया है।

नीता यादव के पदभार संभालने के साथ ही कोरबा जिला न्यायालय में न्यायिक प्रशासन की जिम्मेदारी अब उनके पास होगी। उनके प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का दायित्व संभालने से जिला न्यायालय के न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *