Home / Chhattisgarh / एसईसीएल मुख्यालय के 9 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

एसईसीएल मुख्यालय के 9 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

ख़बर शेयर करें:

बिलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में 30 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त हुए 9 अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। मुख्यालय स्थित सीएमडी कक्ष में सेवानिवृत्त कर्मियों को शाल, श्रीफल और पुष्पहार भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्हें सेवानिवृत्ति से संबंधित समस्त भुगतान का चेक भी प्रदान किया गया।

मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन और निदेशक (तकनीकी)-संचालन रमेश चंद्र महापात्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, श्रमसंघ प्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

सेवानिवृत्त होने वालों में कैलाश चंद्र साहू, महाप्रबंधक (खनन), ओएसडी सीएमडी सचिवालय; अजय तिवारी, महाप्रबंधक (खनन), भूमिगत खदान विभाग; विश्वजीत मोइत्रा, उप महाप्रबंधक (उत्खनन), आंतरिक अंकेक्षण विभाग; राजेंद्र कुमार गुजर, सीनियर डीईओ, ए-1 वन विभाग; मुनिराम सतनामी, कार्यालय अधीक्षक, निदेशक (मानव संसाधन) सचिवालय; शुभेंदु चटर्जी, वरिष्ठ तकनीकी निरीक्षक, ए-1 गुणवत्ता नियंत्रण विभाग; मिनीश्वर प्रसाद जांगड़े, वरिष्ठ सुरक्षा निरीक्षक, सुरक्षा विभाग; वृन्दावन, सहायक सुरक्षा उप निरीक्षक, सुरक्षा विभाग तथा तपोधन मिश्रा, फोरमेन इंचार्ज, ग्रेड-ए-1 इंदिरा विहार सब-स्टेशन शामिल रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए शीर्ष प्रबंधन ने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों के लंबे कार्यकाल के दौरान दिए गए योगदान और कार्यकौशल का एसईसीएल की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके योगदान को कंपनी हमेशा स्मरण करेगी। प्रबंधन ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्ज्वल और सुखद भविष्य की कामना की।

सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी एसईसीएल प्रबंधन और कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि कंपनी में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय और टीम भावना के साथ काम करने की परंपरा है। कर्मचारियों की कार्य के प्रति निष्ठा और आपसी सहयोग कंपनी की कार्यसंस्कृति की विशेषता है।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रस्तुत करने और समारोह के सफल संचालन की जिम्मेदारी प्रबंधक (राजभाषा) सविता निर्मलकर ने निभाई।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *