Home / Chhattisgarh / ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित

रायपुर, 17 सितंबर 2026। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम में मुख्य सचिव विकासशील ने अगस्त माह में ई-ऑफिस और समयबद्ध कार्यालयीन उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

मुख्य सचिव ने कहा कि मंत्रालय में सुबह 10 बजे से पहले पहुंचने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि आगामी मूल्यांकन में 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 तक के प्रदर्शन का संचयी आकलन किया जाएगा। ई-ऑफिस और उपस्थिति के आधार पर स्कोरबोर्ड तैयार कर अधिकारी-कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जाएगा।

अगस्त की ई-ऑफिस रैंकिंग में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग प्रथम, आदिम जाति विकास विभाग द्वितीय और अनुसूचित जाति विकास विभाग तृतीय रहा। विभिन्न श्रेणियों में भूपेन्द्र कुमार राजपूत, दूरदेशी राम सोनटापर, कैलाश कुमार नेताम, मनीराम रात्रे, मोहम्मद शाहिर अंसारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

जून, जुलाई और अगस्त की संचयी ई-ऑफिस रैंकिंग में भी लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग प्रथम, आदिम जाति विकास विभाग द्वितीय और गृह विभाग तृतीय स्थान पर रहा। व्यक्तिगत रैंकिंग में कैलास कुमार नेताम प्रथम, दूरदेशी राम सोनटापर द्वितीय और प्रभु सिंह राठिया तृतीय रहे। इस दौरान समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 35 अधिकारी-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *