Home / Chhattisgarh / अभनपुर में 25 अक्टूबर को आएंगी स्मृति ईरानी, ‘मन की बात’ कार्यक्रम में होंगी शामिल

अभनपुर में 25 अक्टूबर को आएंगी स्मृति ईरानी, ‘मन की बात’ कार्यक्रम में होंगी शामिल

ख़बर शेयर करें:

अभनपुर,21 अक्टूबर 2026। CG NEWS: छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी 25 अक्टूबर को अभनपुर के प्रथम दौरे पर पहुंचेंगी। इस दौरान वे अभनपुर स्थित अग्रवाल अलका भवन में आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और संगठन स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। वहीं, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम की जिम्मेदारी अभनपुर के संचित तिवारी और मंडल अध्यक्ष भरत बेस को सौंपी गई है। भाजपा संगठन इस आयोजन को सफल बनाने की तैयारियों में जुटा है।

स्मृति ईरानी के अभनपुर दौरे को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। अब सभी की नजरें 25 अक्टूबर को होने वाले इस कार्यक्रम पर टिकी हैं।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *