Home / Madhya Pradesh / अब उज्जैन के 800 साल पुराने प्राचीन गणेश प्रतिमा से बहने लगे आंसू…

अब उज्जैन के 800 साल पुराने प्राचीन गणेश प्रतिमा से बहने लगे आंसू…

उज्जैन,12 सितंबर। मध्यप्रदेश के उज्जैन से एक बार फिर हैरान करने वाली खबर सामने आई है। कुछ दिनों पहले सराफा बाजार स्थित प्राचीन ‘खड़े हनुमान जी’ की प्रतिमा के न हिलने की घटना सुर्खियों में थी, वहीं अब उज्जैन जिले की ताजपुर तहसील से एक और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यहां स्थित एक प्राचीन गणेश मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा की आंखों से आंसू (तरल पदार्थ) बह रहे हैं।यह पूरी घटना उज्जैन शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर ताजपुर तहसील के ‘माता का चोपड़ा’ इलाके की है।

शनिवार को अचानक स्थानीय लोगों ने देखा कि प्राचीन गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू जैसा कोई तरल पदार्थ निकल रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, NewsPlus. इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गणेश प्रतिमा से आंसू बहने की खबर जैसे ही आसपास के इलाकों में फैली, मंदिर में भक्तों का तांता लग गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुँचने लगे। स्थिति को देखते हुए मंदिर में तुरंत पूजा-पाठ का दौर शुरू किया गया और भव्य महाआरती का आयोजन कर गणेश जी को चोला चढ़ाया गया।

चोला चढ़ाने के बाद रुके आंसू ग्रामीणों का कहना है कि महाआरती संपन्न होने और चोला चढ़ाने के बाद गणेश जी की आंख से निकल रहे आंसू बंद हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह प्राचीन गणेश मंदिर लगभग 700 से 800 साल पुराना है। खड़े हनुमान मंदिर में भी जारी है भक्तों का तांता दूसरी ओर, उज्जैन के सराफा बाजार स्थित ‘खड़े हनुमान मंदिर’ की वह घटना जिसमें प्रतिमा अपने स्थान से टस से मस नहीं हुई थी, उसके बाद से भी लगातार भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग दूर-दूर से आकर दर्शन कर रहे हैं और इन चमत्कारी घटनाओं को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *