Home / Entertainment / अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में सिमरन कौर ने बताया, कैसे अपनी जिंदगी को नए सिरे से सँवार रही है राधा

अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में सिमरन कौर ने बताया, कैसे अपनी जिंदगी को नए सिरे से सँवार रही है राधा

ख़बर शेयर करें:

उत्तर प्रदेश, 16 अक्टूबर 2026: ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड (ZEEL) के फ्री-टू-एयर (FTA) हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल अनमोल टीवी के पहले ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’ में राधा की जिंदगी अब एक ऐसे मोड़ पर पहुँच गई है, जहाँ वह अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने की दिशा में पहला कदम बढ़ा रही है। हाल ही में जारी प्रोमो में दिखाया गया है कि राधा इस परेशानी से जूझ रही है कि गिरधर के बिना उसकी जिंदगी कैसी होगी। ऐसे में, ‘गंगा माई की बेटियाँ’ की गंगा माई राधा के जीवन में उम्मीद की किरण बनकर आती हैं। गंगा माई को भी उनके पति ने छोड़ दिया था, लेकिन उन्होंने खुद के दम पर अपनी जिंदगी को दोबारा सँवारा। उनका यही सफर राधा को भी खाना पकाने के अपने हुनर को अपनी ताकत और कमाई करके आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करता है। इससे राधा को हिम्मत मिलती है कि वह अपने फैसलों के मुताबिक अपनी जिंदगी को एक नई दिशा दे सकती है और अपने भविष्य को खुद सँवार सकती है।


इस खास जुड़ाव के बारे में अपनी बात रखते हुए, राधा का किरदार निभा रहीं सिमरन कौर कहती हैं, “मेरे लिए यह राधा की जिंदगी का एक अहम् मोड़ है और मैं इसे राधा 2.0 के रूप में देखती हूँ, जहाँ वह अपनी शर्तों पर अपनी जिंदगी को दोबारा सँवारना शुरू करती है। गंगा माई उसका मार्गदर्शन करने के लिए सबसे सही इंसान हैं, क्योंकि दोनों की जिंदगी के सफर में काफी समानताएँ हैं और वे भावनात्मक रूप से भी एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। राधा की तरह गंगा माई को भी उनके पति ने छोड़ दिया था, लेकिन उन्होंने खाना पकाने के अपने जुनून को अपनी ताकत बनाया और कमाई करके आत्मनिर्भर बनीं। गंगा माई और स्नेहा के मार्गदर्शन से राधा धीरे-धीरे यह समझने लगती है कि जिस रिश्ते को निभाने में उसने कई साल लगाए हों, उससे आगे बढ़ना आसान नहीं है, लेकिन वह उस रिश्ते को अपने भविष्य पर हावी नहीं होने दे सकती। मुझे लगता है कि राधा की इस कहानी से वे सभी महिलाएँ खुद को जुड़ा हुआ पाएँगी, जिन्हें मुश्किल रिश्तों से बाहर निकलने के बाद अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू करनी पड़ती है। यह उन्हें भरोसा दिलाएगी कि वे भी हिम्मत जुटाकर एक नई शुरुआत कर सकती हैं।”


कमाई करके आत्मनिर्भर बनने की दिशा में पहला कदम बढ़ाते हुए, राधा खुद को समझने और अपनी जिंदगी को नए सिरे से सँवारने के एक मुश्किल, लेकिन हौंसला बढ़ाने वाले सफर पर निकल पड़ती है। वह अपने और अपने बच्चे के लिए एक बेहतर भविष्य बनाना चाहती है। लेकिन, शनाया उसकी कोशिशों में रुकावट डालने पर तुली हुई है। ऐसे में, क्या राधा इन मुश्किलों का सामना करते हुए अपनी शर्तों पर अपनी जिंदगी जी पाएगी?


देखिए ‘हमारी राधा’, हर रात 9:30 बजे, सिर्फ अनमोल टीवी पर।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *