दीपिका पादुकोण ने दी गुड न्यूज

दीपिका पादुकोण ने दी गुड न्यूज

March 1, 2024 Off By NN Express

बस 6 महीने बाद रणवीर सिंह बनेंगे पापा

मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सुर्खियों में बनी रहती हैं और अब एक बार फिर वो सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इस बार उन्होंने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। इस खुशखबरी को सुनते ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। दीपिका पादुकोण ने हाल में ही अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से खलबली मचा दी हैंउन्होंने बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही वो मम्मी और रणवीर सिंह पापा बनने वाले हैं। ये पोस्ट देखने के बाद दीपिका और रणवीर सिंह के फैंस फूले नहीं समा रहे और उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।

READ MORE: आज का राशिफल 01 मार्च 2024: वृष, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ…

इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने ये भी बताया कि उनका बेबी कब आने वाला है, यानी किस महीने में दीपिका पादुकोण बच्चे को जन्म देंगी। शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक दोनों सितंबर में पेरेंट्स बनेंगे। फिलहाल दोनों पेरेंटहुड की तैयारी कर रहे हैं। पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें बच्चों के कपड़े, खिलौने और जूते बने हुए हैं और इसी पर लिखा है सितंबर 2024। इस पोस्ट के कैप्शन में नजर न लगने वाला इमोजी भी है। इससे साफ हो गया है कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मम्मी बन जाएंगी।