BJYM अध्यक्ष के हाइवा ने दो को कुचला, ग्रामीणों की पुलिस के साथ हुई झड़प

BJYM अध्यक्ष के हाइवा ने दो को कुचला, ग्रामीणों की पुलिस के साथ हुई झड़प

October 21, 2022 Off By NN Express

मध्य प्रदेश ,21 अक्टूबर के जबलपुर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ग्रामीण के अध्यक्ष राजमणि बघेल के हाइवा ने दो लोगों को कुचल दिया। यह घटना गुरुवार देर रात नेशनल हाइवा की बताई जा रही है।  इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवा चालक से मारपीट कर दी। इसके साथ ही हाइवा में आग लगाने का प्रयास किया।

दरअसल ग्रामीणों ने इस दौरान शोर मचाकर हाइवा को रोका। ग्रामीणों ने जब कुचले हुए लोगों को देखा तो पता चला कि रामजी और आशीष की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश भड़क उठा। ग्रामीणों की भीड़ सड़क पर उतर आई। और चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने हाइवा में तोड़फोड़ कर आग लगाने का प्रयास किया। हाइवा में डीजल या पेट्रोल भी डाल दिया, लेकिन तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया।

वहीं पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया। जिससे भीड और भड़क गई और फिर पुलिस से ही धक्कामुक्की शुरू हो गई। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने लोगों को किसी तरह समझाया और दोनों शवों को मरचुरी भिजवा दिया। वहीं हाईवा को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस घटनाक्रम को लेकर गोसलपुर पुलिस ने बताया कि भाजपा के युवा मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष राजमणि पटेल द्वारा हाइवा का संचालन किया जा रहा है। उनका हाइवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 4854 लेकर चालक गोसलपुर के गांधीग्राम की ओर जा रहा था। हाइवा गांधीग्राम बाइपास पर हाई स्कूल के पास जब पहुंचा।

पुलिस ने आगे बताया कि वह काफी तेज गति में था। इसी वजह से सामने से बाइक में आ रहे पान उमरिया के पास ग्राम परसेल निवासी आशीष चौधरी और रामजी चौधरी को हाइवा चालक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सहित सड़क पर गिरे और हाइवा में फंसकर कई फीट में घिसटे। जहां दोनों की मौत हो गई।