Dhanteras Choghadiya Muhurat 2022: कल धनतेरस पर बन रहे कई शुभ चौघड़िया मुहूर्त, पढ़ें ज्योतिष शास्त्र में वर्णित इनका महत्व

Dhanteras Choghadiya Muhurat 2022: कल धनतेरस पर बन रहे कई शुभ चौघड़िया मुहूर्त, पढ़ें ज्योतिष शास्त्र में वर्णित इनका महत्व

October 21, 2022 Off By NN Express

धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस साल त्रयोदशी तिथि दो होने के कारण धनतेरस भी दो दिन 22 व 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन शाम को मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर व भगवान धनवंतरि की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि इस दिन सोना-चांदी व बर्तन या किसी नई चीज को खरीदने से उसमें 13 गुना वृद्धि होती है। इस साल धनतेरस के दिन ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति के कारण त्रिपुष्कर योग का भी निर्माण हो रहा है। जिसे ज्योतिष शास्त्र में अतिलाभकारी माना गया है। धनतेरस पूजन में चौघड़िया मुहूर्त का भी विशेष महत्व होता है। जानें धनतेरस के दिन बनने वाले दिन व रात के सभी चौघड़िया मुहूर्त-

22 अक्टूबर धनतेरस के चौघड़िया मुहूर्त-

धन त्रयोदशी दिन के चौघड़िया मुहूर्त-
शुभ – उत्तम: 07:51 ए एम से 09:16 ए एम तक।
लाभ – उन्नति: 01:30 पी एम से 02:55 पी एम तक।
अमृत – सर्वोत्तम: 02:55 पी एम से 04:20 पी एम तक।

धन त्रयोदशी रात के चौघड़िया मुहूर्त-

लाभ – उन्नति: 05:45 पी एम से 07:20 पी एम तक।
शुभ – उत्तम: 08:55 पी एम से 10:30 पी एम तक।
अमृत – सर्वोत्तम: 10:30 पी एम से 12:06 ए एम, अक्टूबर 23 तक।
लाभ – उन्नति: 04:51 ए एम से 06:27 ए एम, अक्टूबर 23 तक।

चौघड़िया मुहूर्त का महत्व-

लाभ चौघड़िया- वैदिक ज्योतिष में, बुध को एक लाभकारी ग्रह माना गया है। इसलिए इसका प्रभाव आमतौर पर शुभ माना जाता है और लाभ के रूप में चिह्नित किया जाता है। लाभ चौघड़िया को शिक्षा शुरू करने के लिए और नया कौशल प्राप्त करने हेतु सबसे शुभ माना जाता है।

अमृत चौघड़िया- वैदिक ज्योतिष में चन्द्रमा को एक लाभकारी ग्रह माना गया है। इसलिए इसका प्रभाव आमतौर पर शुभ माना जाता है और अमृत के रूप में चिह्नित किया जाता है। अमृत चौघड़िया को सभी प्रकार के कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है।

शुभ चौघड़िया- वैदिक ज्योतिष में, बृहस्पति को एक लाभकारी ग्रह माना गया है। इसलिए इसका प्रभाव आमतौर पर शुभ माना जाता है और शुभ के रूप में चिह्नित किया जाता है। शुभ चौघड़िया को विशेष रूप से विवाह समारोह आयोजित करने के लिए लाभकारी माना जाता है।