बड़ी खबर! पूरे देश में बढ़ेगी क्लास 1 में एडमिशन की उम्र, शिक्षा मंत्रालय ने भेजा लेटर

बड़ी खबर! पूरे देश में बढ़ेगी क्लास 1 में एडमिशन की उम्र, शिक्षा मंत्रालय ने भेजा लेटर

February 26, 2024 Off By NN Express

Class 1 admission age: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने एक लेटर जारी करके देश के सभी राज्यों से पहली क्लास में एडमिशन की उम्र बढ़ाने की बात कही है। इसके मुताबिक क्लास 1 एडमिशन की एज 6 साल या ज्यादा होनी चाहिए। आप इस खबर में मिनिस्ट्री की चिट्ठी देख सकते हैं।

Age Limit for admission in class 1: देशभर के स्कूलों में कक्षा 1 में दाखिले की क्या है? कई राज्यों में ये अलग-अलग है। स्कूल भी अपने अनुसार इसका निर्धारण कर लेते हैं। अब तक चाहे जो भी हो रहा हो, लेकिन अब पूरे देश में ये एक जैसा होगा। इतना ही नहीं, सभी जगह क्लास 1 एडमिशन की मिनिमम एज भी बढ़ जाएगी। जानते हैं क्यों? क्योंकि शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस संबंध में निर्देश जारी किया है।

READ MORE : Anupama: रूपाली गांगुली के शो में लौटेगा ये पुराना किरदार! अनुपमा की जिंदगी भर जाएगी खुशियों से

क्लास 1 एडमिशन 2024 एज लिमिट पर फैसला!

एजुकेशन मिनिस्ट्री ने अपने X हैंडल पर ट्वीट करके जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति यानी NEP 2020 और बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE Act 2009) के तहत यह फैसला लिया जा रहा है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने स्टेट और UTs को भेजे गए लेटर में लिखा है कि ‘2021 और 2023 को राज्यों को भेजे गए पत्र में गुजारिश की गई थी कि वे अपने यहां स्कूल एडमिशन के वक्त क्लास 1 दाखिले में बच्चों की उम्र 6 साल से ऊपर रखना सुनिश्चित करें अब नया एकेडेमिक सेशन 2024-25 जल्द ही शुरू होने वाला है, जब नए सत्र के लिए स्कूल एडमिशन शुरू होने वाले हैं। हम ये उम्मीद करते हैं कि आपके राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश में ग्रेड-1 एडमिशन की उम्र 6+ रखी जाएगी।’
ज्वाइंट सेक्रेटरी अर्चना शर्मा अवस्थी के नाम से जारी इस चिट्ठी में ये भी कहा गया है कि ‘मैं गुजारिश करती हूं कि इस मामले को व्यक्तिगत तौर पर देखा जाए और इसे सुनिश्चित कराया जाए। आप इस संबंध में तैयार नोटिफिकेशन या दिशानिर्देश भी शेयर कर सकते हैं।’