KLO के पूर्व सदस्य को STF ने किया गिरफ्तार

KLO के पूर्व सदस्य को STF ने किया गिरफ्तार

October 21, 2022 Off By NN Express

सिलीगुड़ी, 21 अक्टूबर । स्पेशल टास्क फ़ोर्स (एसटीएफ) ने अलग राज्य कामतापुर बनाने के उद्देश्य से गठित प्रतिबंधित कामतापुर लिबरेशन आर्गनाइजेशन (केएलओ) के पूर्व सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सदस्य का नाम माधव मंडल उर्फ़ मलखान सिंह है। एसटीएफ डीएसपी सुदीप भट्टाचार्य ने गुरुवार को बताया कि बुधवार रात को मलखान को सिलीगुड़ी महकमा के खोरीबाड़ी से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले भी मलखान को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मलखान को हाल के दिनों में काफी सक्रिय देखा गया है। वह केएलओ प्रमुख जीवन सिंह के संपर्क में है। मलखान ने 15 अगस्त को असम में हुए केएलओ के एक गुप्त बैठक में मौजूद था। गुरूवार को उसे सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर न्यायाधीश से रिमांड की मांग किया गया है।