आज का राशिफल: जानें आज का राशिफल कैसा रहेगा आपका दिन?

आज का राशिफल: जानें आज का राशिफल कैसा रहेगा आपका दिन?

February 23, 2024 Off By NN Express

मेष- कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध रूप से कार्य करने से लाभ उन्नति के योग बनेंगे. ईष्ट मित्रों की ओर से सहयोग प्राप्त होगा।  व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें।  महत्वपूर्ण कार्यों में अधिक व्यस्तता के कारण थकान का अनुभव होगा। सामाजिक जनसंपर्क में वृद्धि होगी। घर परिवार में कोई मांगलिक कार्योउत्सव होने के योग बनेंगे। अधिक भावुकता से बचें। नौकरी में पदोन्नति का शुभ समाचार मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग विद्या अध्ययन संबंधी समस्याओं को लेकर परेशान रहेगा। कृषि कार्यों में लगे लोगों को सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। पशुओं के क्रय विक्रय संबंधी कार्यों में सफलता मिल सकती है।

वृष- कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में विलंब होने से मन खिन्न रहेगा। कार्य क्षेत्र में कोई ऐसी घटना घट सकती है। जिससे आपको अपमानित होना पड़ सकता है। परिवार में व्यर्थ वाद विवाद हो सकता है। आपको अपनी कठोर वाणी पर अंकुश लगाना होगा। विद्यार्थियों को अध्ययन हेतु घर से दूर जाना पड़ेगा। विदेश जाने के अभिलाषा पूर्ण होगी। कार्य में मन कम लगेगा। कार्य के प्रति अपनी एकाग्रता को बनाए रखें। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका अदा करेंगे।

मिथुन- ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को विदेश जाने का बुलावा आएगा। मनोरंजन संबंधी सामग्री के निर्माण कार्य करने वालों को उन्नति के साथ सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में नए मित्र बनेंगे। राजनीति क्षेत्र में संलग्न लोगों को महत्वपूर्ण पद एवं जिम्मेदारी मिलेगी। घर की साज सज्जा के निर्माण संबंधी एवं विक्री के कार्य में संलग्न लोगों को अपेक्षा से अधिक सफलता मिलेगी। विदेश में पढऩे की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को विदेश में पढऩे जाने का अवसर प्राप्त होगा। भोग विलास की वस्तुओं में अधिक वृद्धि होगी।

कर्क- शासन सत्ता से जुड़े लोगों के लिए विशेष शुभ योग बनेगा। सरकार के समस्त विभागों में कार्यरत लोगों को धन लाभ एवं सम्मान प्राप्त होगा। सरकार की नीतियों को निर्धारण एवं क्रियावन में आपकी अहम भूमिका रहेगी। बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों की कुशल कार्यशैली की पूरी कंपनी इसमें सराहना होगी। मजदूर वर्ग को मनचाहा कार्य करने का अवसर मिलेगा। नए उद्योग धंधे अथवा व्यापार को शुरू करेंगे। कार्य क्षेत्र में आप अपने मन को अपने लक्ष्य पर ही लगाए रखें। अन्यथा आपका जरा सा मन लक्ष्य से भटका कि आपको बड़े ही महत्वपूर्ण अवसर अपने हाथ से खो चुके होंगे।

सिंह- अपनी पूजा पाठ में विशेष रुचि रहेगी। कार्य क्षेत्र में आपका कार्य ही पूजा है। व्यापार में विश्वास रख कर कार्य करें। कार्य करते समयअत्यधिक चर्चा से बचें। अपने जीवन से जुड़ी बातों को सार्वजनिक रूप से लोगों को न बताएं। बेरोजगारों को भटकने के बाद ही रोजगार मिलेगा। घर से दूर आजीविका के लिए जाना पड़ सकता है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी से निकटता बढ़ेगी। कोई पुरानी इच्छा पूर्ण होगी। व्यापार में मन लगाकर मेहनत करें। लाभ होगा। पिता से आवश्यक मदद बिना मांगी मिल जाएगी।

कन्या- कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। बार-बार मन में किसी अनहोनी घटना घटने का भय बना रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में पैरवी अच्छे से करें। अन्यथा आपको बड़ी धन हानि उठानी पड़ सकती है। जेल भी जाना पड़ सकता है। आपके साथ ऐसा भी हो सकता है। कि आज ही आपकी नौकरी लगी है। और मालिक ने आज आपको नौकरी से निकाल दिया हो। अपने में मन में नकारात्मकता को हावी ना होने दें। अपने ईष्ट देव की प्रार्थना करते रहें। कोई भी गंभीर समस्या यदि होने वाली है तो वह सूक्ष्म रूप से आकर चली जाएगी। व्यापार में सरकारी नियम कायदों में उलझें रहेंगे।

तुला– सजने संवरने में अधिक अभिरुचि रहेगी। कार्य क्षेत्र में सुख सुविधा प्राप्त होगी। किसी महत्वपूर्ण अभियान की कमान आपको मिलेगी। मनोरंजन के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को उच्च सफलता एवं सम्मान मिलेगा। रोजगार की तलाश में घर से दूर जाना पड़ेगा। वस्त्र उद्योग धंधे में लगे लोगों की उन्नति एवं प्रगति होगी। नौकरी में उच्च पद एवं प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। राजनीति में पद एवं कद बढ़ सकता है। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। नए व्यापार को शुरू कर सकते हैं। निर्माण संबंधी कार्य गति पकड़ेगा।

वृश्चिक- शत्रु पक्ष एंव विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। कोई महत्वपूर्ण योजना सफल होगी। आप पर लगा झूठा आरोप हट जाएगा। आप पूर्ण रुप से सही सिद्ध होंगे। रोजी-रोजगार में उन्नति होगी। व्यापार में समय दें। लाभ होगा। किसी व्यक्ति की अन्य से धन लेकर मदद करने से बचें। नाना-नानी, दादा-दादी आदि से मनचाहा उपहार मिलेगा। खेल कूद के क्षेत्र में संलग्न लोगों को महत्वपूर्ण सफलता एवं सम्मान मिलेगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को सुख सुविधा के संसाधन प्राप्त होंगे। पदोन्नति होगी।

धनु- यदा कदा संघर्ष की स्थिति बनी रहेगी। अपने मनोबल एवं आत्मविश्वास को कम न होने दें। आज परिस्थितियां अनुकूल होती चली जाएंगी। परोपकार के कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र की दृष्टि से कुछ उतार चढ़ाव रहेगा। व्यापार एवं नौकरी में अतिरिक्त परिश्रम करने से सुधार होगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। आपकी कमजोरी का लाभ उठा सकते हैं। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति का शुभ समाचार मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा सरकारी मदद से दूर होगी।

मकर- अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। अधिक भावुकता में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। लोग आपकी मजबूरी का फायदा उठा सकते हैं। छोटी-छोटी यात्रा के योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में सुधार करने में सफल होंगे। अपनी ऊपर अधिक भरोसा रखें। दूसरों के भरोसे पर ना रहें। समय रहते कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करें। विद्यार्थियों के लिए समय अधिकतम अनुकूल रहने की संभावना है। शत्रु पक्ष की ओर से विशेष परेशानी आदि होने की संभावना है। सामान्य संघर्ष के साथ-साथ कार्य क्षेत्र में लाभ एवं उन्नति के भी अवसर आएंगे। करियर में सफलता प्राप्त होगी। लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। राजनीति में आपकी महत्वाकांक्षा पूर्ण होगी।

कुंभ- कार्यक्षेत्र में अचानक परेशानियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में उच्च अधिकारियों से व्यर्थ वाद विवाद से बचें। उनकी हां में हां मिलाते रहें। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखें। व्यवसाय करने वाले लोगों को नई आशा की किरण जागेगी। आए के नए स्रोत खुलने के योग हैं। पहले से चली आ रही समस्या कम होगी। बनते-बनते कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सामाजिक कार्यों के प्रति उदासीनता बढ़ेगी। अपनी समस्याओं का स्वयं समाधान करें। दूसरों के भरोसे ना छोड़ें। राजनीति में शत्रु अथवा विरोधी पक्ष पर अत्यधिक भरोसा ना करें। वे आपके साथ धोखा कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन पर ध्यान दें।

मीन- कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य पूर्वक अपने कार्य को करते रहें। दूसरों के बहकावे में न आएं। व्यापार में वृद्धि होने के संकेत प्राप्त होंगे। नए उद्योग धंधे में लाभकारी संभावना बनेगी। राजनीति में आपको महत्वपूर्ण पद से हटाया जा सकता है। सामाजिक कार्यों में व्यर्थ वाद विवाद से बचें। अन्यथा बने हुए सम्मान को हानि पहुंच सकती है। विद्यार्थी वर्ग विद्या अध्ययन पर अधिक ध्यान दें। इधर-उधर की बातों से बचें। मजदूर वर्ग को रोजगार के लिए परेशान होना पड़ सकता है। अत: धैर्य को धारण करें। अपना प्रयास जारी रखें। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलने के योग हैं। कारागार में बंद लोगों को कारागार से मुक्ति मिल सकती है। यात्रा में नए लोगों से सावधानी एवं दूरी बनाकर रखें।