मावा बनाने की फैक्‍ट्री में विस्‍फोट, चार लोग गंभीर घायल

मावा बनाने की फैक्‍ट्री में विस्‍फोट, चार लोग गंभीर घायल

February 20, 2024 Off By NN Express

उज्‍जैन। जिले में मावा बनाने वाली फैक्‍ट्री में विस्‍फोट हो गया। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह विस्‍फोट मावा फैक्‍ट्री के बायलर में हुआ है। बताया जाता है कि घायलों को उपचार के लिए रतलाम के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

सुबह सात बजे हुआ विस्‍फोट

पता चला है कि विस्‍फोट आज सुबह करीब सात बजे हुआ। बायलर में धमाका इतना जोरदार था कि इसकी चपेट में आए चार मजदूर दूर जाकर गिरे।

फैक्‍ट्री में अफरातफरी का माहौल

धमाके बाद फैक्‍ट्री में अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया। यह फैक्‍ट्री जिले के खाचरौद इलाके के गोठडामाता गांव में बताई गई है।

ये हुए विस्‍फोट में घायल

जानकारी के अनुसार घायलों के नाम श्‍यामदास बैरागी, ईश्‍वर मालवीय, बंटूसिंह कंथारखेड़ी और आशीष प्रजापत हैं। इनका अस्‍पताल में उपचार किया जा रहा है। विस्‍फोट किस कारण हुआ इसकी अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।