दुखद समाचार: उपमुख्यमंत्री की पत्नी प्रोफेसर सिमी अग्निहोत्री का निधन

दुखद समाचार: उपमुख्यमंत्री की पत्नी प्रोफेसर सिमी अग्निहोत्री का निधन

February 10, 2024 Off By NN Express

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी प्रोफेसर सिमी अग्निहोत्री का निधन हो गया है। उप मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने फेसबुक पेज पर शुक्रवार रात करीब 12:00 बजे इसकी जानकारी साझा की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गोंदपुर जयचंद में अपने निवास पर उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें चिकित्सकीय सहायता दी गई। वही गंभीर हालत को देखते हुए देर शाम चंडीगढ़ ले जा रहे थे, तो रास्ते मे ही उन्होंने दम तोड़ दिया।