उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी इलाकों में अगले दो दिनों तक बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना

उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी इलाकों में अगले दो दिनों तक बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना

February 5, 2024 Off By NN Express

नई दिल्ली ।  उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी इलाकों में अगले दो दिनों तक बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस महीने की 7 तारीख से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कल बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होगी।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अधिकांश स्थानों पर आज बारिश और बर्फबारी हुई। हरियाणा में अधिकांश स्थानों तथा पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर, पश्चिम राजस्थान में कुछ स्थानों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई।

दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर बारिश भी हुई। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।