मकान गिरने से महिला की मौत, 8 घायल…

मकान गिरने से महिला की मौत, 8 घायल…

October 19, 2022 Off By NN Express

फिरोजाबाद ,19 अक्टूबर । यूपी के फिरोजाबाद जिले के जसराना के गांव नगला नथुआ में तड़के उस समय चीख-पुकार और भगदड़ मच गई, जब अचानक एक दो मंजिला पक्का मकान भरभरा कर गिर गया। एकत्रित हुए लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए भेजा। जहां एक महिला की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई।

थाना जसराना के गांव नगला नथुआ में शीशराम पुत्र बचन लाल का परिवार रोजाना की तरह अपने मकान में सो रहा था। बुधवार की सुबह 4 बजे तेज आवाज के साथ अचानक मकान गिर गया। मकान गिरने से मकान के अंदर सो रहे परिजन मलबे में दब गए। तेज आवाज के साथ मकान गिरने से लोगों की भीड़ लग गई।