भाजपा शक्ति वंदन अभियान में होगा स्व-सहायता बहनों का सम्मान

भाजपा शक्ति वंदन अभियान में होगा स्व-सहायता बहनों का सम्मान

January 31, 2024 Off By NN Express

रायपुर । स्व-सहायता समूह एवं एन.जी.ओ. से जुड़े बहनों को लेकर भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर पर वृहत अभियान चलाकर प्रत्येक शक्तिकेंद्र स्तर पर 150 बहनों व विधानसभा स्तर पर 6000 हजार बहनों से संवाद स्थापित करते हुए। उनका सम्मेलन आयोजित कर उसमे स्व-सहायता समूह एवं एनजीओ से जुड़े बहनों का अभिनंदन, सम्मान कर उन्हें मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ पहुचाने के लिए कार्यक्रम तय किये है।

बुधवार को भाजपा रायपुर जिला ने जिले में संपन्न होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को इस सम्बन्ध में प्रशिक्षित किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं शक्ति वंदन अभियान के प्रदेश संयोजक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की आधी आबादी नारी शक्ति के सम्मान में वृहत अभियान कार्य योजना बनाई है। नारी तू नारायणी इस आदर्श शब्दों को धरातल पर उतारते हुए विभिन्न योजनाएं नारी शक्ति के लिए  बना रही है। हम सब कार्यकर्ताओं का यह नैतिक दायित्व है की हम केंद्र सरकार की योजनाओं को जन साधारण तक पहुचाएं इसके लिए शक्ति वंदन अभियान हमें बूथ स्तर तक पहुचाकर नारी शक्ति के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा एवं सिंद्धांतों के साथ जोड़ना है।

भाजपा प्रदेश के मंत्री एवं अभियान के प्रदेश सह-संयोजक किशोर महानंद ने अभियान के सम्बन्ध में बिन्दुवार चर्चा करते हुए विधानसभा, शक्तिकेंद्र एवं बूथ स्तर पर कार्यक्रम किस ढंग से संचालित करना है। कैसे हम स्व-सहायत समूह एवं एन.जी.ओ. की बहनों के साथ जुड़कर उन्हें मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ पहुचना है। प्रदेश की राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उनसे सतत संपर्क स्थापित करना, जिले स्तर पर फोटो प्रदर्शनी एवं शिविर लगाकर बहनों की आवश्यकताओं व समस्याओं का निराकरण करना। प्रत्येक विधानसभा स्तर में लगभग 6000 हजार बहनों का सम्मेलन करना है। शक्तिकेंद्र स्तर पर 150 बहनों का सम्मेलन कर उनके कार्यों को रेखांकित करते हुए उन्हें सम्मान करना है।

भाजपा जिलाध्यक्ष जयंती पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री मोदी 2024 का चुनाव नारी शक्ति एवं युवाओं को समर्पित करते हुए व्यापक पैमाने पर संपर्क अभियान को गति दी है। हमें इस अभियान को समूह एवं एन.जी.ओ. की समस्त बहनों तक पहुचकर उन्हें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से सीधे जोड़ना है। कार्यशाला का संचालन जिले के महामंत्री एवं अभियान संयोजक सत्यम दुवा ने की एवं आभार प्रदर्शन ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के संयोजक नवीन जैन ने किया।